रंगो के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाए।
आज धुलेंडी है और आज सभी छोटे बड़े रंगो में रंगे हुए है। डिजिटल सांपला आज आपको सांपला के हर स्थान की फोटोस लाइव दिखाएगा।समय 5:32PM
सांपला में पानी की बर्बादी नहीं हुई है. सभी ने गुलाल और तिलक होली खेली है। हिंदी नहीं पंजाबी नहीं अब चला है हरियाणवी रंग हर तरह बस हरियाणवी गाने ही सुने को मिल रहे है।
होली पर खाये जलेबिया
सांपला की सबसे स्वादिष्ट जलेबिया खाना चाहते है, तो अभी जाए पुराने डाक घर के पास।
रेट लिस्ट
एक किलो ग्राम 80 रुपए
500 ग्राम 40 रुपया
250 ग्राम 20 रुपया
गर्मा जलेबिया खाने का मजा ही अलग है। खाइये और होली का जश्न मनाइए।
समय 05:15PM
सांपला में बाज़ार खुला। मिठाई और सब्जियों की सभी दुकान खुल चुकी है। बाज़ार में आवा-जाही शुरू हुई।
समय 4:45PM
शांत हुआ रंगो का त्योहार
होली का ये रंगो का त्योहार अब शांत हो रहा है, हर कोई रंगो की मस्ती में डूबा हुआ था। सांपला में अब तक की सबसे शांत होली खेली गयी है। काही भी कोई बड़ा झगड़ा नही हुआ है।
समय 03:07PM
सांपला में मैन चौक पर हुआ झगड़ा
मैन चौक, बाज़ार में आपसी झगड़ा हुआ है, लेकिन बहुत ही जल्दी झगड़ा खत्म हुआ। कुछ दोस्तो में रंग डालने पर आपसी झगड़ा हुआ, लेकिन जल्दी ही इस प्रेम की लड़ाई में हुए झगड़े को खत्म कर दिया है। अब मामला शांत है।
समय 2:56PM
सांपला में बहुत ही अच्छे से होली मनाई गयी है। कोई भी झगड़ा अब की भाई देखने को नही मिला बिलकुल प्रेम प्यार से रंगो से इस त्योहार को मनाया गया है। मंडी सांपला, खेड़ी सांपला, बाज़ार और सांपला में बिलकुल शांत माहौल से रंगो से खेला गया है। कोई भी लड़ाई झगड़ा नही हुआ है।
समय 11:39AM
सांपला में सभी रोड और सड़के रंगो से लाल है, हर तरफ गुलाल ही गुलाल है। सांपला में सभी अभी तक तिलक होली खेल रहे है।
समय 11:26AM
सांपला में हर तरफ रंगो की मस्ती में रंगे हुए है। हर दुकान और शोरूम बंद है और होली का आनंद बहुत ही अच्छे ढंग से लिया जा रहा है।
If you want to update this information, email us on digitalsampla@btdm.in
इस लिंक की शॉर्ट यूआरएल प्राप्त करने के लिए यहा क्लिक करे।